35 साल बाद खुला राज: महेंद्र बना अब्दुल, की मुस्लिम लड़कियों से शादी
आगरा : आगरा पुलिस टीम ने धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र उर्फ पप्पू 35 साल पहले अपने परिवार के साथ थाना रजावली के गांव रामगढ़ में रहता था। उसने व उसके भाई ने मुस्लिम लड़कियों से मुंबई में शादी की थी। सोमवार को उसे लेकर पुलिस टीम उसके गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने कई पहलुओं पर ग्रामीणों से पूछताछ भी की है।
रजावली के गांव रामगढ़ निवासी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल अपने पिता प्रेमपाल सिंह, भाई भूरा और देवेंद्र खेती किया करते थे। पिता के नाम करीब 60 बीघा से अधिक खेती थी। लेकिन कुछ गलत आदतों के चलते खेत बेच दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, अब्दुल उर्फ महेंद्र और उसके भाई भूरा ने मुस्लिम लड़कियों से शादी की थी। महेंद्र के भाई भूरा की जमीन के विवाद की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरा परिवार मकान बेचकर गांव छोड़कर चला गया था।
गांव छोड़ने के बाद मुंबई चला गया था पूरा परिवार
ग्रामीणों का कहना था कि उसने धर्मांतरण कब किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गांव छोड़ने के बाद पूरा परिवार मुंबई चला गया था। पुलिस टीम अब्दुल उर्फ महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को गांव रामगढ़ लाई।
मुस्लिम समाज की युवती से कर लिया था निकाह
पूछताछ के बाद पुलिस उसे वापस लेकर चली गई। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह का कहना है कि जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव छोड़ने के बाद आरोपी कन्नौज अपनी ननिहाल में रहा था, इसके बाद वह मुंबई चला गया था, जहां उसने मुस्लिम समाज की युवती से निकाह कर लिया था।
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान गिरफ्तार
आगरा से जुड़े धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार देर रात आगरा पुलिस ने आईबी की सूचना पर दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में एक मकान पर छापा मारकर मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी पहले से जेल में सजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी का खास चेला है। अब्दुल रहमान के साथ ही पुलिस ने उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनके घर से हरियाणा की रहने वाली एक युवती भी मिली है।
अब्दुल रहमान के घर से काफी मात्रा में धार्मिक सामग्री बरामद
उसका ब्रेनवॉश कर दिल्ली में ही धर्मांतरण कराया गया। टीम उसको भी अपने साथ आगरा ले गई है। देर रात हुए ऑपरेशन के दौरान लोकल पुलिस को खबर नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, गुपचुप तरीके से किए गए ऑपरेशन के दौरान अब्दुल रहमान के घर से काफी मात्रा में धार्मिक सामग्री बरामद हुई है।
हिन्दू धर्म को छोड़कर अपनाया था इस्लाम धर्म
इसमें ब्रेनवॉश करने वली किताबें भी शामिल हैं। जांच के दौरान पता चला है कि अब्दुल रहमान ने 1990 में हिन्दू धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म को अपनाया था। वह मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। इसने मुस्तफाबाद इलाके में अपना एक दफ्तर बनाया हुआ था। यहां गुप्त तरीके से धर्मांतरण का काम चल रहा था। अब्दुल रहमान का एक भतीजा यूके, लंदन में रहता है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि धर्मांतरण के मामले में इसका भतीजा विदेश से धन मुहैया करवा रहा था। पुलिस इसके बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान धर्मांतरण मामले में सजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी का बेहद करीबी था। उसके जेल जाने के बाद उसने धर्मांतरण का काम दिल्ली में संभाल लिया था। यहां उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
PM मोदी और जर्मन चांसलर के बीच अहम वार्ता, व्यापार से टेक्नोलॉजी तक सहयोग पर जोर
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक MP में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें