संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' पर दिया अपडेट, कहा.....
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी पहली सीरीज 'हीरामंडी' के लिए खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. संजय लीला भंसाली बैक-टू-बैक इंटरव्यूज भी दे रहे हैं. हाल ही में फिल्ममेकर ने एक इंटरव्यू दिया है, जहां उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' पर एक अपडेट दिया है. आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल स्टारर 'लव एंड वॉर' को लेकर भंसाली का कहना है कि यह एक लव स्टोरी है, जिसे वह लंबे समय बाद बनाने जा रहे हैं.
'लव एंड वॉर' पर भंसाली का अपडेट
संजय लीला भंसाली ने हाल ही में वैरायटी संग बातचीत में लव एंड वॉर पर खुलकर बात की है. भंसाली की मानें तो लव एंड वॉर एक लव स्टोरी होने वाली है, जिसे वह लंबे समय बाद बनाने जा रहे हैं. भंसाली ने लव एंड वॉर पर बात करते हुए कहा- यह इस समय की कहानी होगी, जिसमें दर्शकों को डांस, पिल्लर्स, आर्किटेक्चर और ज्वेलरी जैसी कई चीजों से कुछ अलग देखने को मिलेगा. यह मेरे लिए एक नई भाषा है. संजय भंसाली ने साथ ही कहा- एक फिल्ममेकर के तौर पर मुझे कुछ नया करने, एक अलग अवधि, किरदारों के एक अलग सेट और नई परिस्थितियों के बारे में बात करने के लिए एक्साइट करने के लिए मुझे इसकी जरुरत थी.
आलिया-रणबीर और विक्की की कैमेस्ट्री पर की बात
संजय लीला भंसाली ने तीनों लीड की कैमेस्ट्री पर भी बात की है. भंसाली ने बातचीत में कहा- रणबीर, विक्की और आलिया के साथ काम करना अच्छा एक्सपीरियंस है. ये देखना काफी मजेदार होगा कि इन तीनों की कैमेस्ट्री कैसे काम करती है. और एक ट्रायंएग्ल लव स्टोरी है, जो काफी समय से हिंदी सिनेमा में नहीं आई है. तो देखते हैं कि कैसे सब शेप लेता है. बता दें, भंसाली ने साल 2024 की शुरुआत में लव एंड वॉर की अनाउंसमेंट की थी और साथ ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का नाम बतौर लीड भी रिवील किया था.
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट