पान मसाला विज्ञापन पर फंसे सलमान खान, अदालत ने भेजा नोटिस
मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। इस बार मामला किसी फिल्म या झगड़े का नहीं, बल्कि पान मसाला के विज्ञापन से जुड़ा है। राजस्थान के कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जिस पान मसाला ब्रांड का प्रचार किया, उसके विज्ञापन भ्रामक और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।
याचिकाकर्ता ने क्या कहा?
हनी ने ANI से बात करते हुए कहा कि, 'सलमान खान करोड़ों लोगों के आदर्श हैं। जब वह किसी उत्पाद का प्रचार करते हैं तो लोग बिना सोचे समझे उस पर भरोसा करते हैं। दुनिया के कई देशों में बड़े फिल्म स्टार्स कोल्ड ड्रिंक तक का प्रचार नहीं करते, लेकिन हमारे यहां सितारे पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन करते हैं। उन्हें युवाओं को गलत दिशा में नहीं ले जाना चाहिए।'
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राजनीतिक नेता इंदर मोहन सिंह हनी ने सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जिस कंपनी का प्रचार सलमान ने किया, उसने अपने प्रोडक्ट को केसर से युक्त इलायची और केसर मिश्रित पान मसाला बताकर झूठा प्रचार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह दावा झूठा है क्योंकि केसर की असली कीमत लगभग चार लाख रुपये प्रति किलो होती है और इतनी महंगी चीज पांच रुपये वाले पाउच में कैसे मिल सकती है?
अदालत में तर्क और सुनवाई की तारीख
कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सलमान खान और संबंधित कंपनी दोनों को नोटिस भेजे हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर 2025 को तय की गई है। अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि इस तरह के विज्ञापन युवाओं को गुमराह करते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं।
अभी तक नहीं आया सलमान का बयान
इस पूरे विवाद पर अब तक सलमान खान या उस पान मसाला कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इसके अलावा वे सप्ताहांत पर टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ की मेजबानी भी कर रहे हैं।
विज्ञापनों पर उठते सवाल
यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े बॉलीवुड स्टार को विज्ञापन के चलते कोर्ट का नोटिस मिला हो। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारों को भी तंबाकू या पान मसाला से जुड़े विज्ञापनों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब सलमान खान का नाम जुड़ने से यह बहस फिर तेज हो गई है कि क्या सेलिब्रिटीज को ऐसे उत्पादों का प्रचार करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण