सूर्यकुमार यादव के कैच पर रोहित शर्मा के रिएक्शन ने बयां की नई कहानी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार ने ऐतिहासिक कैच पकड़ा। यह कैच सदियों तक क्रिकेट फैंस को रोमांचित करता रहेगा। हालांकि, जब डेविड मिलर ने यह शॉट खेला था तब रोहित शर्मा अपनी उम्मीद हार चुके थे। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका रिएक्शन देखा जा सकता है।
वेस्टइंडीज के बारबाडोस में 29 जून को भारतीय टीम के साथ-साथ क्रिकेट फैंस की भी सांसे थम गई थी। मैच का आखिरी ओवर था और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। क्रीज पर सेट बल्लेबाज डेविड मिलर मौजूद थे। कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद हार्दिक पांड्या को थमाई। पहली गेंद पर डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला।
हिम्मत हार चुके थे रोहित शर्मा
गेंद में उंचाई थी। एक पल के लिए सभी लगा कि यह गेंद छक्के के लिए जा रही है। कप्तान रोहित शर्मा भी उम्मीद हार चुक थे, लेकिन लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने अपनी बायीं तरफ जाकर कैच पकड़ा। हालांकि, उनका बैलेंस सही नहीं था। वह बाउंड्री की तरफ जा रहे थे। यहां सूर्या ने गेंद हवा में उछाली और खुद बाउंड्री के पार गए फिर मैदान में अंदर आए और कैच लपका।
साउथ अफ्रीका के हाथ लगी निराशा
भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। वहीं, पहली बार वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका को निराशा हाथ लगी। भारत इस टूर्नामेंट में अविजित रहा। भारत का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद