टेस्ट सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने की कुलदीप यादव की जमकर तारीफ
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट में रौंदकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के हीरो कई खिलाड़ी रहे, लेकिन मैच के बाद बातचीत करते हुए कप्तान रोहित ने कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की। कुलदीप ने इस सीरीज में गेंदबाजी में तो कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने बैट से जिस तरह से गिल के साथ मिलकर अहम समय में साझेदारी निभाई, उसने कप्तान रोहित का दिल जीत लिया।
रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की तारीफ में जमकर पढ़ें कसीदे
दरअसल, एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं उसकी बल्लेबाजी के बारे में काफी आलोचनात्मक रहा हं। वह वापस गए, अपने कोचों के साथ काम किया, इधर भी काम किया। मैं उसे हर बार गेंदबाजी करते हुए, वहां एक स्टंप लगाते हुए ही देखता हूं। फिर, जाहिर है, मैं उनकी बल्लेबाजी के बारे में बहुत आलोचनात्मक रहा हूं।
मैं ही था जो उसे अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित कर रहा था। जाओ और जो कुछ भी वह कर सकता है उस पर काम करो, क्योंकि जब आप 8 या 9 नंबर पर बैटिंग करते है तो स्कोर निश्चित रूप से बढ़ जाता है। हम जानते हैं कि जब आप आखिरी छोर पर रन जोड़ते हैं तो वह कितना अहम होता है। मैं उसकी बल्लेबाजी से बेहद खुश हूं।
बता दें कि इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के कुलदीप यादव ने चार मैच खेले, जिसमें उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बैजबॉल की जमकर बैंड बजाई। कुलदीप ने चार टेस्ट में कुल 19 विकेट हासिल किए। इस दौरान चाइनामैन ने फाइव विकेट हॉल भी लिया। कई अहम मौकों पर उन्होंने बैटिंग में भी टीम की मदद की। बैटिंग करते हुए उन्होंने कुल 97 रन बनाए ।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल