सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की हुई दर्दनाक मौत
उज्जैन के एमआर-5 रोड चिमंगज मंडी थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। सेंटपाल स्कूल के पास कार और ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक और उसकी 2 साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने गुस्से में रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर प्रशासन को आड़े हाथों लिया।
बता दें कि उज्जैन के ढांचा भवन निवासी शेख जीशान (38) अपनी पत्नी शहाना (30), बेटे आरिल और छह माह की बेटी अनाविया को लेकर ससुराल से लौट रहे थे। सेंटपाल स्कूल के पास टर्न लेते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार नाले में जा गिरी। हादसे में जीशान और उनकी बेटी अनाविया की मौके पर मौत हो गई।
जबकि पत्नी शहाना और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि, इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरे दो किमी की सड़क पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाएं।
क्षेत्रवासी महेश तिवारी ने बताया कि यहां दो बड़े स्कूल हैं और हजारों बच्चे रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण हर समय खतरा बना रहता है। हमने बार-बार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया।अधिकारियों ने स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
'रामायण' में अनुपम खेर की नई भूमिका, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज
महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों को मिले 108 नए एल्डरमैन, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया
डायबिटीज कंट्रोल से लेकर दिल की सेहत तक, मखाना क्यों है सुपरफूड?
तंबाकू के धुएं से बढ़ता है आंखों की बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिका-पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल के दाम
छात्रों से मुलाकात के बाद केजरीवाल का हमला, ‘लोकतंत्र में ऐसी कार्रवाई चिंताजनक’
HC का बड़ा फैसला, अब मेदांता अस्पताल में होगा सोनम वांगचुक का उपचार