रेखा ने 'हीरामंडी' देखने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के लिए कही ये बात
सोनाक्षी सिन्हा को 1 मई को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में देखा गया। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी के काम की जमकर तारीफ हो रही है। प्रशंसकों के साथ-साथ इडंस्ट्री के तमाम सितारों को भी सोना का काम पसंद आया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने सीरीज में अपने काम के लिए दिग्गज अदाकारा रेखा से मिली तारीफों का जिक्र किया।
सोनक्षी सिन्हा ने कहा कि 'हीरामंडी' के प्रीमयर के दौरान रेखा ने उनके काम को सराहा। यहां तक कि रेखा ने खुद को सोनाक्षी की दूसरी मां तक कह दिया। सोनाक्षी ने खुलासा किया कि रेखा बहुत उत्साहित थीं। सोनाक्षी ने कहा कि, 'उन्होंने मेरी मां से कहा कि वे मेरी दूसरी मां हैं'। और जब मैं और मेरी मां वहां मौजूद थे तो उन्होंने मेरी मां से कहा, 'ये मेरी बेटी है, आपकी बेटी नहीं,'। रेखा से अपने लिए इतनी तारीफ सुनकर सोनाक्षी हैरान रह गईं।
केवल पहले दो एपिसोड देखने के बावजूद, रेखा, सोनाक्षी के किरदार से बहुत प्रभावित हुईं। सोनाक्षी ने इस सीरीज में दोहरी भूमिकाएं अदा की हैं। वे रिहाना और फरीदन के किरदार में हैं। रेखा को सोनाक्षी का रिहाना का किरदार काफी ज्यादा पसंद आया। रेखा जैसी दिग्गज अभिनेत्री से तारीफ पाकर सोनाक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने इसके लिए रेखा का शुक्रिया अदा किया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'उनके शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं, क्योंकि आप जानते हैं कि वह खुद अपने काम के साथ-साथ अपने लुक्स और खूबसूरती के लिए भी किस कदर मशहूर हैं। वे दीवा हैं। इसके अलावा एक इंसान के रूप में भी उनका जवाब नहीं। उनसे अपनी तारीफ सुनना बहुत शानदार अनुभव है'।
सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में आजादी से पहले के भारत को दिखाया गया है। इसमें सोनाक्षी के अलावा ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, शर्मिन सेगल जैसी कलाकार भी हैं। इनके अलावा शेखर सुमन, फरदीन खान और श्रुति शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स