पांच निजी अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, सीएमएचओ ने की कार्रवाई
जबलपुर । जबलपुर में फायर सेफ्टी रूल्स का पालन नहीं करने के कारण पांच निजी अस्पतालों का पंजीयन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निरस्त कर दिये हैं। सीएमएचओ ने आदेश जारी किये हैं कि आगामी आदेश तक अस्पताल प्रबंधन नये मरीज को भर्ती नहीं करें। सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा ने मप्र रूजोपचार गृह तथा रूजोपचार संबंधित स्थापनाएं रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन अधिनियम 1973 एवं नियम 1997 के धारा 6 (2) के अंतर्गत उक्त कार्रवाई की है। आदित्य सुपरस्पेशलिस्ट हाॅस्पिटल तथा श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल के पास नवीन फायर सेफटी सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण उनका पंजीयन निरस्त किया गया है। इसके अलावा आकांक्षा हॉस्पिटल, ग्रोवर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल तथा स्मार्ट सिटी हाॅस्पिटल ने फायर सेफ्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन नहीं किया है। नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्ष में अस्पतालों का पंजीयन नवीनीकरण किया जाता है। शहर में 156 निजी अस्पताल संचालित हैं, जिसमें से 38 अस्पताल का इस वर्ष 31 मार्च तक पंजीयन नवीनीकरण होना था। नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत किये गये इन पांच अस्पतालों के दस्तावेज में कमी थी। सीएमएचओ कार्यालय से इन निजी अस्पतालों को रिमाइंडर भेजा गया था। परंतु उनकी तरफ से निर्धारित तिथि तक फायर सेफ्टी एनओसी पेश नहीं की गयी, जिसके कारण उनका पंजीयन निरस्त किया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ