शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार साल तक किया दुष्कर्म
कानपुर । महानगर के चकेरी थानाक्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के परिजन पहले तो शादी के लिए तैयार थे, मगर पीड़िता की मां के मौत बाद युवक समेत उसके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चकेरी के एक इलाके की रहने वाली युवती एमए की छात्रा है। वर्ष 2020 में बुलदंशहर निवासी मोहित सोलंकी से घंटाघर में मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। इसके बाद मोहित उनके घर आने जाने लगा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान मोहित की मां मंजू, पिता नेपाल सिंह, भाई रोहित, मामा जितेंद्र व देवेंद्र कई बार उनके घर आये और सभी लोग शादी का आश्वासन देते रहे। जुलाई 2023 को पीड़िता की मां का देहांत हो गया। जिसके बाद मोहित के परिजन शादी की बात से मुकर गए। साथ ही कहने लगे कि पांच लाख रुपये ले लो और जो हुआ उसे भूल जाओ। विरोध करे पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। अब आरोपी न उनका फोन रिसीव कर रहे हैं और न ही शादी की कोई बात कर रहे हैं। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक अशोक दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद