राज्योत्सव का आयोजन 02 से 04 नवंबर तक
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्योत्सव का आयोजन कोरबा के घंटाघर ओपन आडिटोरियम परिसर में 02 नवंबर से 04 नवंबर तक किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे। राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में 02 नवंबर को शाम 07 बजे से जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी, 03 नवंबर को लोक गायिक अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 04 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें अरूण जैमिनी, हास्य कवि चिराग जैन, कवि शशिकांत यादव, श्रद्धा शौर्य, देवेन्द्र परिहार, हीरामणी वैष्णव शामिल होंगे। तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कलाकारों द्वारा देशभक्ति छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन की प्रस्तुति भी दी जायेगी। कलेक्टर अजीत वसंत ने आम नागरिकों से अपील की है कि राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठायें।
छतरपुर में ग्रामीणों का विरोध, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर उठे सवाल
सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं’—चुनावी रैली में ममता बनर्जी का हमला
लालू बनाम नीतीश: सबसे बड़ा अंतर क्या? शिवानंद तिवारी ने खोला राज, क्यों तमतमा गए थे सीएम
केकेआर के खिलाफ ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर मोहम्मद कैफ भड़के, उठाए सवाल
अनोखा ग्रीन कॉरिडोर: 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 घंटे का सफर घटकर 2.30 घंटे
रायपुर में RTO क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत