राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन
लखनऊ । लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग एकत्रित होंगे। सुबह 10 बजे राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर वरिष्ठ नेताओं के साथ कलक्ट्रेट रवाना होंगे। प्रदेश कार्यालय से शुभारंभ से लेकर पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। नामांकन की तैयारी के तहत हलवासिया कोर्ट में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सांसद रमापति राम शास्त्री, लोकसभा संयोजक व एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि ने कार्ययोजना बनाई।
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव