राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिलहाल गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार यानी की आज वह अहमदाबाद पहुंचे। राहुल आज राजकोट गेम जोन अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात की। इसके अलावा वह अहमदाबाद में पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ में उन्होंने गुजरात में कांग्रेस की खामियों पर भी बात की। कांग्रेस सांसद ने कहा, "जिस तरह से उन्होंने हमारा कार्यालय तोड़ा, उसी तरह हम उनकी सरकार तोड़ने जा रहे हैं। गुजरात कांग्रेस में कमियां है। यहां दो तरह के घोड़े हैं। एक का इस्तेमाल दौड़ के लिए और दूसरे का इस्तेमाल शादी के लिए किया जाता है। कांग्रेस रेस के घोड़े को शादी में और शादी के घोड़े को रेस में लगा देती है। पिछले चुनावों में हमनें भाजपा के खिलाफ ठीक से चुनाव नहीं लड़ा। 2017 में हमने तीन महीनों के लिए काम किया थी जिसका परिणाम अच्छे आए थे। अब हमारे पास तीन साल है। हम फिनिशिंग लाइन को पीछे छोड़ देंगे। आप 30 साल बाद गुजरात में जीतने वाले हैं। मैं और मेरी बहन आपके साथ खड़े हैं।" उन्होंने कहा, "भाजपा की पूरी मूवमेंट राम मंदिर, अयोध्या की थी। शुरुआत आडवाणी जी ने की थी, रथयात्रा की थी। कहा जाता है नरेंद्र मोदी जी ने उस रथयात्रा में आडवाणी जी की मदद की थी। मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की और प्राण प्रतिष्ठा में अदाणी-अंबानी जी दिख गए लेकिन गरीब व्यक्ति नहीं दिखा। संसद में मैंने अयोध्या के सांसद से पूछा कि, ये भाजपा ने अपनी पूरी राजनीति चुनाव के पहले इन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। लेकिन इंडी गठबंधन अयोध्या में चुनाव जीत गया, यह क्या हुआ? राहुल गांधी ने आगे कहा, "अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा राहुल जी मुझे पता लग गया था कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने वाला हूं और जीतने भी वाला हूं। उन्होंने कहा, मुझे अयोध्या के लोग कहते थे कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए हमारी जमीन ली गई, कई दुकानें-घर तोड़े गए और सरकार ने आज तक लोगों को मुआवजा नहीं दिया। अयोध्या का बड़ा एयरपोर्ट बना उसमें अयोध्या के किसानों की जमीन गई, जिसमें किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला। अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्यावासी ही नहीं थे।"
राहुल के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन
राहुल गांधी के अहमदाबाद दौरे पर बजरंग दल विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वे कांग्रेस सांसद के लोकसभा में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान से नाराज हैं। इससे पहले राहुल गांधी के दौरे का विवरण देते हुए शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, "हमारे नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छह जुलाई को अहमदाबाद में राज्य कांग्रेस कार्यालय आ रहे हैं। वह कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरे गुजरात से कई लोगों ने फोन किया, जिनके साथ भाजपा ने अन्याय किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी न्याय के लिए लड़ते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भाजपा पर भरोसा था, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। अब वे राहुल गांधी के सामने अपनी बार रखना चाहते हैं। इसलिए हम भी उनसे अनुरोध करते हैं कि वे एक बार बात करें। राहुल गांधी शनिवार को 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।"
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500
खेत में मवेशी घुसने पर भड़का विवाद, कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या