राहुल गांधी असफल हो चुके हैं -ब्रजेश पाठक
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज करते हुए मंगलवार को कहा कि राहुल असफल हो चुके हैं और उन्हें कोई भी स्वीकार नहीं कर रहा है।यहां संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, वह न्याय यात्रा नहीं है। वह किनारे-किनारे ही निकल लेंगे। पिछली बार भी किनारे-किनारे ही निकल गए थे। इसे हमारे गांव में कहते हैं... पतली गली से निकल लेना।’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से असफल हो चुके हैं। ‘री-लॉन्च’ करने का कारण सभी लोग समझते हैं कि वह असफल हो चुके हैं और उन्हें कोई स्वीकार नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।
उप मुख्यमंत्री ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बारे में तंज करते हुए कहा कि जब यह गठबंधन बना था तभी मैंने कहा था कि यह नयी ‘पैकिंग’ में पुराना माल है। यह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)- एक और संप्रग-दो में भ्रष्टाचार और कदाचार में आकंठ डूबे रहे लोगों का एक समूह है। यह सत्ता लोभी और कुर्सी के भूखे लोगों का समूह है। देश और प्रदेश की जनता से इनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से हम बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने में सफल हुए हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि गरीब कल्याण योजनाओं ने जन-जन का भरोसा जीता है और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब हुई है।
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार