कचहरी में युवा वकीलों का विरोध जारी
गाजियाबाद । गाजियाबाद की कचहरी में बार एसोसिएशन के हड़ताल स्थगित करने के निर्णय से नाराज कुछ वकीलों ने फिर से धरना शुरू कर दिया है। युवा वकील बार अध्यक्ष दीपक शर्मा के निर्णय से युवा वकीलों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बार अध्यक्ष ने वकीलों से चर्चा किये बिना हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। युवा वकीलों ने शबनम खान को बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना है। प्रस्ताव भी लिखित में पास किया। इससे पहले मंगलवार को हड़ताल स्थगित करने के फैसले पर मंगलवार को कचहरी में हंगामा हुआ। युवा अधिवक्ताओं ने मंगलवार सुबह से ही विरोध शुरू कर दिया। मांगे पूरी होने से पहले ही कामकाज शुरू करने का निर्णय लेने से गुस्साए युवा अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष और बार सचिव का पुतला फूंका। वकीलों ने सुबह कोर्ट जाने वाले रास्ते के गेट बंद कर दिए। बार रूम और बार सभागार पर ताला जड़ने के साथ ही प्रदर्शन किया। पूर्व बार सचिव नितिन यादव का कहना है कि मांग पूरी होने तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इससे कचहरी में मंगलवार को भी कामकाज शुरू नहीं हो पाया था। 29 अक्टूबर को जिला जज कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकील 28 दिन तक हड़ताल पर रहे थे। सोमवार को बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि तीन सप्ताह के लिए हड़ताल स्थगित की जा रही है। मंगलवार से काम शुरू होना था, लेकिन बार एसोसिएशन ने साथी वकील की मृत्यु पर काम नहीं करने का निर्णय लिया।
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द