क्या ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए निकलीं Priyanka Chopra? हैदराबाद से शेयर की झलक
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन को देखकर लगता है कि वह हैदराबाद में हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह यहां फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच प्रियंका ने काम पर जाते समय अपनी सुबह की दिनचर्या की एक झलक दिखाई है।
प्रियंका ने दिखाई सुबह की दिनचर्या की झलक
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी त्वचा को हाइड्रेटिंग फेस मास्क और एक मशीन की मदद से तैयार कर रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है 'गुड मॉर्निंग। काम पर जा रही हूं। स्किन की तैयारी। एक खूबसूरत दिन। एक खूबसूरत शीट मास्क। आपकी सुबह की दिनचर्या क्या है? वीडियो पर उन्होंने मॉर्निंग रूटीन और हैदराबाद टैग किया है।
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?
आपको बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी कई अलग-अलग समय-कालों और महाद्वीपों तक फैली हुई है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, ओडिशा और केन्या में हो रही है। 1000 से 1300 करोड़ रुपये के बजट के साथ, यह अब तक सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बनने जा रही है। 'वाराणसी' अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
रणबीर कपूर के परिवार के इस सदस्य को है 'रामायण' में दिलचस्पी, शूट के बाद एक्टर सुनाते थे कहानी
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा को 'कृष 4' के लिए भी चुना गया है। यह फिल्म ऋतिक रोशन के निर्देशन में बन रही है। प्रियंका ने 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजान' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2003 में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' रिलीज हुई। आखिरी बार वह बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इस पिंक' में नजर आईं।
भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू
फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा
19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद कोर्ट पहुँचा, कोर्ट का प्रेमी के साथ रहने का फैसला
Ambati Rayudu ने CSK की डेथ बॉलिंग पर उठाए सवाल, कहा- ऐसा खेल स्वीकार नहीं
Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, BJP तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है
हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर, टीम ने धाम तक पैदल निरीक्षण किया
बेंगलुरु में बड़े शॉट खेलने में किसने की मदद? Tim David ने किया खुलासा
बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 431 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 के पार