दुर्गोत्सव चल समारोह की तैयारियां पूरी
भोपाल । आगामी 13 अक्टूबर (रविवार) को निकलने वाला दुर्गोत्सव चल समारोह इस वर्ष भारत टॉकीज चौराहे से प्रारंभ होगा। बुधवार को पुलिस, जिला प्रशासन और हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने चल समारोह के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निर्देश दिया।
डीसीपी रियाज इकबाल और एसडीएम आशुतोष शर्मा ने नगर निगम के अपर कमिश्नर के साथ मिलकर चल समारोह मार्ग के गड्ढे भरवाने, सभी कट पॉइंट पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बैरिकेड्स लगाने, पीने के पानी की व्यवस्था, स्वागत मंचों को पीछे हटाने, विभिन्न खंबों पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने, लटकते तारों को ऊपर करवाने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित, हिंदू उत्सव समिति के सदस्य संतोष साहू, प्रमोद नेमा, अरुण अग्रवाल, नारायण सिंह कुशवाहा, निहाल साहू, शिव यादव सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी