झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गर्भवती महिला की मौत,क्लीनिक सील
फिरोजाबाद, जिले में झोलाछाप डॉक्टर लगातार मरीजों की जान के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे है।सोमवार को एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक बार फिर एक गर्भवती महिला की जान ले ली।बुखार आने पर परिजन गर्भवती महिला को एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले गए थे।डॉक्टर ने महिला को ऐसा इंजेक्शन लगाया जो मौत का इंजेक्शन बन गया.महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया।इधर डॉक्टर क्लीनिक बन्द कर फरार हो गया।मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है। मामला दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहाग नगर का है.यहां माता वाली गली में रहने वाली 24 वर्षीय प्रीति राठौर पत्नी राहुल राठौर को सोमवार को बुखार आया था।वह गर्भवती भी थी। परिजन उस महिला को सुहाग नगर स्थित झोलाछाप डॉक्टर कैलाश यादव की क्लीनिक पर ले गए।आरोप है कि कैलाश यादव ने महिला को इंजेक्शन लगाया और दवा भी दी। घर पहुंचकर महिला की तबियत और ज्यादा बिगड़ी और उसके मुंह से झाग आने लगा।कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी।परिजन महिला के शव को लेकर डॉक्टर की दुकान पर पहुंचे लेकिन डॉक्टर पहले ही क्लीनिक बंद कर फरार हो गया था।परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। हंगामा की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक सील कर दिया है।परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां