रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। अखंड पाठ के बाद अब ढोल नाइट के साथ बाकी फंक्शन्स की भी शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले एक ही एक वीडियो देखने को मिला था, जिसमें जैकी भगनानी का घर लाइट्स और फूलों से सजा हुआ दिखाई दिया।
अब बीती रात होने वाली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह ढोल नाइट के लिए जैकी के घर जाती हुई नजर आईं। हालांकि, इस दौरान वह सामने नहीं आईं। पैपराजी ने उन्हें बस गाड़ी के अंदर से ही कैप्चर किया था।
जैकी भगनानी के घर पहुंचीं रकुल
सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रकुल प्रीत अपने होने वाले पति जैकी भगनानी के घर ढोल नाइट के लिए जाती हुई नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। ऐसे में कुछ पैपराजी ने उन्हें गाड़ी के अंदर से कैप्चर किया। वहीं, रकुल और उनके परिवार वालों के चेहरे पर शादी की एक्साइटमेंट साफ दिखाई दे रही थी।
बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी के कुछ फंक्शन मुंबई में ही होंगे। इसके बाद शादी गोवा में होगी, जिसमें दोस्त और परिवार के कुछ खास लोग शामिल होंगे।
हनीमून पर नहीं जाएगा कपल
हाल ही में यह खबर आई थी कि अपने काम की वजह से इस कपल ने शादी के बाद अपने हनीमून को पोस्टपोन कर दिया है। एक तरफ जैकी जहां 'बड़े मिया छोटे मिया' को लेकर व्यस्त हैं। वहीं, शादी के एक हफ्ते बाद रकुल भी अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।
मुंबई में देंगे रिसेप्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल और जैकी अपनी शादी के बाद मुंबई में 22 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने सकते हैं। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत