पीएम मोदी नए केन्द्रीय विद्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण
कबीरधाम।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को 20.56 करोड़ रुपये से निर्मित कबीरधाम जिले के ग्राम महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। भवन के वर्चुअल लोकार्पण की तैयारियों पूरी कर ली गई है।इस लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण कार्य की आधारशिला वर्ष 2017 में रखी गई थी।वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 11वीं तक संचालित है। जिसमें 486 विद्यार्थी अध्यनरत है। अध्यनरत विद्यार्थियों में 248 छात्र और 238 छात्राएं शामिल हैं। नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन में सभी कक्षाएं उच्च स्तरीय तरीके से बनाएं गए हैं।परिसर में खेल, संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त जगह तैयार की गई है। केन्द्रीय विद्यालय वर्तमान में आउटडोर स्टेडियम परिसर कवर्धा में संचालित हो रही है। नए भवन में शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा