पीएम मोदी ने 56 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजना का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'आज आदिलाबाद की धरती तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकास की गवाह बन रही है। आज 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मुझे यहां मिला है। 56 हजार करोड़ रुपये के ये प्रोजेक्ट तेलंगाना समेत देश के अनेक राज्यों में विकास का नया अध्याय लिखेंगे।'प्रधानमंत्री ने कहा कि 'पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब है- गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं, ये हमारी गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से मुमकिन हुआ है। विकास के इस अभियान को अगले 5 वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।'
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद