आठवें वेतन आयोग में देरी पर पेंशनर्स यूपी में करेंगे प्रदर्शन
दादरी। गौतमबुद्ध नगर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की घोषणा के छह माह बीतने के बाद भी आठवें वेतन आयोग के गठन का गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से आक्रोशित जनपद गौतमबुद्ध नगर के सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स दिनांक 15 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेंगे।
मांगों को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित करेंगे। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ज्ञापन में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन का गजट नोटिफिकेशन अविलंब जारी करने, आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति किए जाने और उसका टर्म्स आफ रिफरेंस स्पष्ट करने की मांग की जाएगी।
ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आठवें वेतन आयोग लागू होने से पूर्व सेवानिवृत्ति पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा या नहीं। इस आंदोलन को संगठन से संबद्ध सभी विभागीय पेंशनर्स संगठनों यथा कृषि पेंशनर्स एसोसिएशन, फूड पेंशनर्स एसोसिएशन, केजीएसयू पेंशनर्स एसोसिएशन, प्राविधिक शिक्षा पेंशनर्स एसोसिएशन, कारागार पेंशनर्स एसोसिएशन, आवास विकास परिषद पेंशनर्स एसोसिएशन आदि संगठनों ने समर्थन देते हुए बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे।
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती