Zomato से डील के बाद Paytm के शेयरों में आई तेजी, 2% की हुई वृद्धि
शेयर बाजार में आज स्टॉक ऑफ द डे में जोमैट और पेटीएम के शेयर फोकस में है। बुधवार को One97 कम्युनिकेशंस की मूल कंपनी) और जोमैटो के बीच डील की सूचना आई थी। इस डील के बाद आज बाजार खुलने से पहले ही निवेशकों का फोकस दोनों कंपनियों के शेयर पर था।
पेटीएम और जोमैटो के शेयर का हाल
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर पेटीएम के शेयर 2.09 फीसदी की तेजी के साथ 585.05 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर फिनटेक कंपनी के शेयर 1.82 फीसदी चढ़कर 584.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।
इंट्रा-डे ट्रेडिंग पर पेटीएम के शेयर 5 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 604.70 रुपये और एनएसई पर 604.45 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं।
अगर जोमैटो के शेयर की बात करें तो आज कंपनी का स्टॉक फ्लैट ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर जोमैटो का शेयर 260.30 रुपये और एनएसई पर 260 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड कर रहा है।
पेटीएम और जोमैटो के बीच हुई डील
बुधवार को जोमैटो और One97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम की मूल कंपनी) ने बताया कि उनके बीच Paytm का एंटरटेनमेंट टिकटिंग को लेकर डील हुई है। जोमैटो Paytm का एंटरटेनमेंट टिकटिंग कारोबार खरीद रही है। यह डील 2048 करोड़ रुपये में हुआ।
इस डील के लिए दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अब मूवी और स्पोर्ट्स टिकटिंग का कारोबार OTPL (Orbgen Technologies Pvt Ltd), WEPL (WEPL Wasteland Entertainment Pvt) में ट्रांसफर होगा। मूवीज टिकटिंग का कारोबार OTPL और स्पोर्ट्स और इवेंट टिकटिंग का कारोबार WEPL में रहेगा।
12 महीने तक पेटीएम ऐप फिल्में, खेल और इवेंट सहित मनोरंजन टिकटिंग कारोबार उपलब्ध होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही