राज्य में सुचारू रूप से चल रही है धान की खरीदी: दयालदास बघेल
बेमेतरा । खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल आज बेमेतरा जिला के प्रवास के दौरान धान खरीदी केंद्र बदनारा एवं चंदनू केन्द्र में धान खरीदी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों से सौजन्य मुलाकात कर हाल-चाल जाना। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों से सुचारू रूप से राज्य में किसानों से धान खरीदी संचालित हो रही है। धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव भी तेजी किया जा रहा है। अब तक धान खरीदी के 50 प्रतिशत से भी अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। अब तक 16 लाख मीटरिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टरों को धान के उठाव में तेजी लाने निर्देशित किया गया है।
चार मंजिला इमारत में भीषण आग: तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत
भारतीय टैंकर ‘जग लाडकी’ UAE से 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा
Narendra Modi 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन
हाईकोर्ट ने खस्ता अदालतों पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, पूछा गंभीर क्यों नहीं?
कपास किसानों के लिए खुशखबरी, MSP फंड के लिए सरकार ने CCI को 1,718.56 करोड़ मंजूर
पत्नी के साथ हिंसक विवाद में पति पर हत्या का आरोप
चैत्र नवरात्रि कल से शुरू, मंदिरों में तैयारियां पूरी
Gaurav Gogoi ने कांग्रेस में मतभेद की खबरों को किया खारिज
Korba में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग पर हमला