OTT Release: आलिया भट्ट की 'जिगरा' और विक्की-विद्या का वीडियो, ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में
OTT Release This Week: मूवी लवर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही शानदार होने वाला है. जिन फिल्मों का वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं. सिनेमाघरों पर रिलीज होने के बाद ये फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं. इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई फिल्में शामिल हैं. जब आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट पता चलेगी तो आप खुशी से नाच उठेंगे. ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं.
जिगरा
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी मगर आलिया की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म में एक बहन की कहानी दिखाई गई थी जो अपने भाई को बचाने के लिए बहुत कुछ कर गुजरती है. ये फिल्म 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ये फिल्म बहुत मजेदार है. फिल्म में एक मैरिड कपल की कहानी दिखाई गई है जिनकी प्राइवेट वीडियो की सीडी चोरी हो जाती है. ये फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
तनाव सीजन 2
इस वेब सीरीज का पहला पार्ट सितंबर में रिलीज हुआ था. अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है. ये सीरीज 6 दिसंबर को सोनीलिव पर रिलीज होने जा रही है. सीरीज में मानव विज, गौरव अरोड़ा, कबीर बेदी, रजत कपूर और एकता कौल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.
अमरन
ये तमिल फिल्म एक मेजर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में साई पल्लवी, शिवाकार्तिकेयन, भुवन अरोड़ा और राहुल बोस अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. ये फिल्म 5 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
अग्नि
ये कहानी एक फायरमैन की है जो एक मुश्किल को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं. फिल्म में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और जितेंद्र जोशी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित