अब ट्रांसनिस्ट्रिया को रुस में मिला सकते हैं पुतिन
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब ट्रांसनिस्ट्रिया को शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं। ट्रांसनिस्ट्रिया ने 1990 में खुद को मोल्डोवा से अलग होते हुए खुद की स्वतंत्रता की घोषणा की थी। ट्रांसनिस्ट्रिया के रूस समर्थक पुतिन से रूस में शामिल होने की अपील करने की भी कोशिश में हैं। डेनिस्टर नदी के किनारे की भूमि से घिरी पट्टी मोल्दोवा और यूक्रेन दोनों के बीच में है। रूस के इस क्षेत्र में पहले से ही 2,000 सैनिकों तैनात है, जबकि जिसकी ट्रांसनिस्ट्रिया की कुल आबादी 4,70,000 है। मॉस्को की ओर से कई बार कहा गया है कि ये हिस्सा रूस में शामिल होने की इच्छा रखता है। यह भी माना जाता है कि उनके पास जमीन पर हजारों अर्धसैनिक बल हैं, जो बुलावा आने पर हथियार उठाने के लिए तैयार हैं। पुतिन 29 फरवरी को रूसी संघीय असेंबली में एक अहम भाषण देंगे। ऐसा दावा है कि इस दौरान वह ट्रांसनिस्ट्रिया के विलय की योजना का ऐलान कर सकते हैं। व्लादिमीर पुतिन के इस भाषण से एक दिन पहले ट्रांसनिस्ट्रिया में स्थानीय राजनेताओं की एक बैठक बुलाई गई है। ऐसी अटकले हैं कि बैठक में रूस में शामिल होने के लिए अपील जारी की जाएगी। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जोर देकर कहा है कि मॉस्को कभी भी ट्रांसनिस्ट्रिया में रहने वाले अपने नागरिकों को मुसीबत में नहीं छोड़ेगा। वहीं विपक्षी राजनेता गेनाडी चोरबा का कहना है कि पुतिन अपने चुनाव अभियान के हिस्से के रूप में ट्रांसनिस्ट्रिया पर कब्जे की साजिश कर रहे हैं। वहीं रूसी सैनिक मोल्डोवा से अलग हुए ट्रांसनिस्ट्रिया में मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। ऐसे में इस इलाके में एक नया संघर्ष देखने को मिल सकता है।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज