हरदोई में मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल से बच्चा चोरी हो गया। हरियावा थाने के बिलहरी गांव के रहने वाले शिवाकांत दीक्षित की पत्नी निधि दीक्षित को 19 जून को प्रसव पीड़ा के चलते महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां ऑपरेशन के जरिए उन्होंने एक नवजात बालक को जन्म दिया था।
परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन में कुछ दिक्कत की वजह से निधि और उनके बालक को अस्पताल में ही रोका गया था। कल रात निधि की दादी, नानी और पिता सारे लोग अस्पताल में ही मौजूद थे।
पिता के मुताबिक, 2 बजे रात में परिवार वालों की आंख लग गई करीब 1 घंटे बाद जब परिवार के लोग उठे तो नवजात बालक गायब था जिसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी।
बच्चे के वार्ड से गायब होने की सूचना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद सुरक्षा गार्ड और अस्पताल प्रशासन ने बच्चों की खोजबीन की लेकिन कोई पता न लगने पर डायल 112 को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची डायल 112 ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में मौजूद अस्पताल के कर्मियों , सुरक्षा गार्ड और परिवार वालों से जानकारी ली इसके अलावा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया गया, लेकिन अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब निकले।
फिलहाल, पुलिस ने शिवाकांत दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही पूरी घटना का अनावरण किया जाएगा।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा