कानपुर में नीट की छात्रा को पहले पिलाई शराब, फिर किया रेप
कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां नीट की तैयारी कर रही छात्रा से नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक और उसके साथी ने रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। आरोप के मुताबिक शिक्षक साहिल सिद्दीकी ने अपने एक साथी विकास पोरवाल के साथ मिलकर छात्रा को पहले शराब पिलाई। फिर एक फ्लैट पर दोनों ने रेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया, जिसके जरिए ब्लैकमेल कर बार-बार रेप करते रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने कई बार उसका रेप किया है। अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। कहीं भी जाने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देते थे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा 2022 में नीट की तैयारी के लिए कानपुर आई थी। कोचिंग में पढ़ने के दौरान छात्रा टीचर साहिल सिद्दीकी और विकास पोरवाल के संपर्क में आई। इसके बाद दोनों ने उसे बंधक बनाकर 6 महीने तक रेप किया। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर साहिल सिद्दीकी और विकास पोरवाल के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जिस फ्लैट में रेप करने का आरोप लगाया गया है, वहां के सिक्योरिटी गार्ड, पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साहिल सिद्दीकी वही टीचर है, जिस पर अक्टूबर महीने में भी एक छात्रा से बैड टच करने का आरोप लगा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत
शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष : मंत्री परमार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 8 गिरफ्तार