सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों का IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर IED ब्लास्ट कर हमला किया। यह घटना मुलेर इलाके की बताई जा रही है, जहाँ जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले थे। धमाके में CRPF का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, CRPF और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम नक्सलियों के संभावित ठिकानों की तलाशी के लिए जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से लगाए गए प्रेशर IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट कर दिया। अचानक हुए इस धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। सुकमा और दंतेवाड़ा की सीमा का यह इलाका नक्सलियों की अत्यधिक सक्रियता वाला क्षेत्र माना जाता है। विस्फोट के बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन और तेज़ कर दिया है।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इस दौरान सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएँ भी मिली हैं, जिनमें दर्जनों नक्सलियों का आत्मसमर्पण और हथियारों की बरामदगी शामिल है।
चार राज्यों के चुनाव बने ‘चेहरों की जंग’, ममता, स्टालिन और हिमंता सरमा की प्रतिष्ठा दांव पर
विदेश सचिव विक्रम मिसरी की FBI चीफ काश पटेल से मुलाकात, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा
मध्यप्रदेश में बड़ा कांड: आबकारी विभाग के दफ्तर में 3 दिन तक जले दस्तावेज़
10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होंगे सीजी बोर्ड के नतीजे
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, OBC कोटा का पेच बना बड़ा विवाद
इजरायल के आगे पाकिस्तान झुका? रक्षा मंत्री ने ‘कैंसर’ वाली पोस्ट डिलीट की
वरुण नगर योजना में सस्ती जमीन का मौका, सिर्फ 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट
महक-परी का वीडियो वायरल होते ही बवाल, पड़ोसियों और परिजनों में मारपीट