राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास
रायपुर : राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की माननीय सदस्य ममता कुमारी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रही। इस दौरान उन्होंने महिला अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा भी की।
ममता कुमारी ने रेडक्रॉस भवन, रायपुर में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। इसके पश्चात पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथामष् और ‘सायबर सुरक्षा‘ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विश्वविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को सशक्त एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रवास के दौरान उन्होंने माना स्थित शासकीय नवीन वरिष्ठजन आश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इसके बाद केंद्रीय जेल रायपुर के महिला सेल का निरीक्षण किया, जहां महिला बंदियों से संवाद करते हुए उनके मानसिक और सामाजिक पुनर्वास के लिए आवश्यक गतिविधियों से अवगत कराया।
ममता कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नारी निकेतन एवं सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां निवासरत बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नवीन सर्किट हाउस, अटल नगर नया रायपुर में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की और महिला कल्याण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कार्यों में और अधिक संवेदनशीलता तथा तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, ओजस्वी मंडावी, दीपिका शोरी और पुष्पा किरण कुजूर, सहायक संचालक, राज्य महिला आयोग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आंध्र प्रदेश बस हादसा: रेवंत रेड्डी ने जताया शोक, PMO का मुआवजा एलान
होर्मुज तनाव के बीच सरकार का भरोसा: पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
Mamata Banerjee बोलीं- नाम हटने वालों के साथ खड़ी रहेगी TMC
इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार