नाथन लियोन की बड़ी भविष्यवाणी, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर खास बयान
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर, 2024 से जनवरी, 2025 के बीच Border-Gavaskar Trophy 2024-25 खेली जाएगी. इस बार की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेली जाएगी, जो टीम इंडिया के लिए चुनौती हो सकती है. हालांकि ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इस ट्रॉफी को जीता नहीं है, लेकिन विदेशी सरजमीं पर खेलना आसान नहीं होता है. अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने सीरीज पर बड़ी भविष्यवाणी कर दी.
नाथन लियोन की अनूठी भविष्यवाणी
सीरीज शुरू होने से पहले तमाम क्रिकेट-तमाम स्टार्स भविष्यवाणी करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें "लियोन" ने सबसे अनूठी बात कही. "लियोन" का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 5-0 से हरा देगा. हालांकि खुद लियोन भी इस बात से वाकिफ होंगे कि भारतीय टीम को हराना इतना आसान नहीं होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस बार भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 5 टेस्ट खेले जाएंगे. इससे पहले इस ट्रॉफी में 4 से ज्यादा टेस्ट कभी नहीं खेले गए.
मोहम्मद शमी ने दिया बयान
भारत के स्टार तेज गेंदबाज "मोहम्मद शमी" ने भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बात की थी. भारतीय पेसर ने कहा था कि चिंता उन्हें करनी चाहिए, फेवरेट तो हम ही हैं.
भारत का दबदबा बरकरार
पिछली चार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से भारत का दबदबा बरकरार है. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार यह सीरीज 2014-15 में जीती थी. इसके बाद से टीम इंडिया ने इस सीरीज पर 2016-17, 2018-19, 2020-21 और 2022-23 में कब्जा किया. भारत ने यह 4 में से 2 सीरीज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर और 2 घरेलू सरजमीं पर जीती हैं. इससे पिछली यानी 2022-23 की ट्रॉफी भारतीय सरजमीं पर खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत अपने नाम की थी.
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी