दिवाली पर मिठाइयों में डूब जाना ही मेरा प्लान है: पारुल गुलाटी
मुंबई। दीपावली का त्योहार अभिनेत्री पारुल गुलाटी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ धूमधाम से मनाने वाली हैं। पारुल ने बताया कि इस बार वह त्योहार के दिन परिवार संग घर पर रहेंगी, लेकिन उससे पहले दोस्तों की दिवाली पार्टियों में शामिल होकर खूब मस्ती करने की योजना है। उनके लिए दीपावली सिर्फ एक दिन का त्यौहार नहीं, बल्कि नए साल तक चलने वाला एक लंबा जश्न है। पारुल ने मुस्कुराते हुए कहा, “दीपावली से पहले कुछ दोस्तों की पार्टियों में जाऊंगी और वहां ढेर सारी मिठाइयां खाने का इंतज़ार कर रही हूं। मुझे लगता है कि जब मुंह में एक मिठाई जाती है, तो वहीं रुकना मुश्किल होता है। फिर तो खाते ही रहना पड़ता है।” उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में जोड़ा, “इस पूरे फेस्टिव सीज़न में मेरा कोई फिटनेस प्लान नहीं है।
इस दौरान मैं खुद को मिठाइयों और स्वादिष्ट पकवानों में पूरी तरह डुबो देना चाहती हूं, बस यही मेरा असली प्लान है।” अभिनेत्री ने आगे बताया कि हर साल दीपावली के बाद वह अपनी नानी के घर जाती हैं और एक हफ्ते तक परिवार के साथ समय बिताती हैं। यह परंपरा उनके लिए बेहद खास है, जिसे वह हर साल निभाती हैं। पारुल ने कहा, “जब तक त्योहार खत्म नहीं हो जाते, फिटनेस के बारे में सोचने का सवाल ही नहीं उठता। ये वक्त सिर्फ खुश रहने और अपनों के साथ जश्न मनाने का होता है।”
फिल्मी करियर की बात करें तो पारुल गुलाटी ने ‘पी.ओ.डब्ल्यू.- बंदी युद्ध के’, ‘सेलेक्शन डे’ और ‘गर्ल्स हॉस्टल’ जैसे लोकप्रिय शोज़ में अपनी पहचान बनाई है। अब वह जल्द ही नई वेब सीरीज़ ‘दोनाली’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ दिव्येंदु और बरुन सोबती जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल हैं। यह सीरीज़ 1960 के दशक के चंबल की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसका निर्देशन ई निवास ने किया है।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन