एक्सीडेंट का शिकार हुए म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी, पुणे कॉन्सर्ट हुआ मिस
म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के फैंस के लिए ये खबर थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। हाल ही में सिंगर फैंस के साथ पुणे में एक इवेंट करने वाले थे जो अब कैंसल हो चुका है। इस बात की जानकारी खुद विशाल ददलानी ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं।
हादसे का शिकार हुए सिंगर
विशाल ददलानी के साथ हुए हादसे की फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई मगर उम्मीद की जा रही है कि वो ठीक होंगे। अभी केवल इतनी जानकारी सामने आई है कि अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं शो की बात करें तो पोस्टपोन होने के बाद दूसरी डेट को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।
फैंस भी सिंगर के बारे में अधिक जानना चाह रहे हैं। बता दें कि कॉन्सर्ट में उनके साथ शेखर भी परफॉर्म करने वाले थे। विशाल-शेखर की जोड़ी की बात करें, तो दोनों ने बॉलीवुड में कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं।
"जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा"
विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पर एक स्टेटमेंट लिखा है। स्टोरी में उन्होंने पुणे कॉन्सर्ट की डेट में आए बदलाव का जिक्र किया। विशाल ने अपनी स्टोरी में कॉन्सर्ट के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा, मैं आप सभी को अपडेट देता रहूंगा।' विशाल के साथ ही ऑर्गेनाइजर्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी है। ये कॉन्सर्ट 2 मार्च को होने वाला था और दूसरी डेट पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।
टिकट खरीदने वालों को मिलेगा रिफंड
इस इवेंट को अर्बन शोज ऑर्गेनाइज करा रहे थे। उन्होंने अपने अकाउंट पर भी इसकी जानकारी देते लिखा कि हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि 2 मार्च 2025 को होने वाला फेमस जोड़ी विशाल और शेखर का मोस्ट अवेटेड अर्बन शोज म्यूजिक कॉन्सर्ट की डेट विशाल ददलानी के एक्सीडेंट की वजह से आगे बढ़ा दी गई है। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा ह। सिंगर ने अपनी स्टोरी में ये भी बताया कि टिकट पार्टनर की तरफ से जिन्होंने भी टिकट खरीदा उन्हें पूरे पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है