'Munjya' एक्टर अभय वर्मा ने शेयर किया कास्टिंग काउच का अनुभव, कहा....
अभिनेता अभय वर्मा ने मनोज बाजपेयी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द फैमिली मैन' से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद वो अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ लेटेस्ट फिल्म मुंज्या में नजर आए।
निराश होकर लौट आए घर
अब हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभव के बारे में बात की है बात करते हुए अभय ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में उन्हें पहली बार ना कहने का सामना करना पड़ा था। "मैं उस सिचुएशन तक कभी नहीं पहुंचा जहां मैंने ना कहा हो। दरअसल, ऐसा एक बार हुआ था इसलिए बॉम्बे में मेरी पहली मुलाकात अच्छी नहीं थी। लोग जीवन में अलग-अलग चीजें चाहते हैं।"
शेयर किया कास्टिंग काउच का अनुभव
एक्टर ने बताया कि असहज महसूस करने के बावजूद वो झुके नहीं और अपने मूल्यों से समझौता करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के पानीपत में अपने घर वापस चले आए। कास्टिंग काउच की घटना के बारे में बात करते हुए अभय ने कहा,"मैं उस समय बहुत भोला था और मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। तब मैंने सोचा कि मैं अपने टीवी का रिमोट दूसरे लोगों को चैनल बदलने और खेलने के लिए क्यों दूं। ये मेरा जीवन है और मेरा लक्ष्य है। मैं पानीपत आ गया और सपनों को कुचल दिया।
अभय को मर्जी, लिटिल थिंग्स और मन बैरागी में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है। उनका पहला बॉलीवुड ब्रेक 2023 में फिल्म सफेद के साथ था, जिसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई थी। अभय का एक भाई अभिषेक वर्मा भी है,वो भी एक एक्टर है। उसने ये है मोहब्बतें में आदी की भूमिका निभाई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव