मुरादाबाद का रेलवे प्रशासन कांवड़ियों के लिए नई स्पेशल ट्रेन चलायेगा
मुरादाबाद । हिंदू धर्म में सावन के महीने को भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना गया है। ऐसे में भगवान शंकर के भक्त सावन के पूरे महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के कई उपाय करते हैं। जिनमें से एक कांवड़ यात्रा है। इस साल कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई से आरंभ हो रही है जो पूरे सावन माह तक चलेगी। जिसको लेकर मुरादाबाद का रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रेलवे ने नई स्पेशल ट्रेन चलायेगा। इसके साथ ही कांवड़ियों के लिए रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था भी की जा रही है।
यहां के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सावन के महीने में कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए रेलवे प्रशासन तैयारी में जुटा है। इस बार भी 22 जुलाई से कावड़ यात्रा प्रारंभ होने जा रही है। जिसको लेकर हमने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर हमने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। जिसमें दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जो दिल्ली सहारनपुर तक है। उन्हें हरिद्वार तक चलने का प्रस्ताव दिया है। जो बहुत ही जल्दी फाइनल हो जाएगा। इससे दूसरे लोगों को हरिद्वार तक लाने और हरिद्वार से लोगों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके साथ ही हरिद्वार स्टेशन पर व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है और रेलवे के यात्रियों के लिए सही इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई