दुर्ग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया अतिरिक्त कक्ष का शुभारंभ
रायपुर : सतनामी आश्रम कल्याण समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सतनामी आश्रम, कसारीडीह (सिविल लाइन, दुर्ग) स्थित नवीन कम्यूनिटी हॉल (अतिरिक्त कक्ष) का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर दुर्ग (ग्रामीण) विधायक ललित चंद्राकर एवं अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित थे। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता और शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व न्यायाधीश ए.एल. जोशी, पार्षद सरिता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
स्कूलों में 16 छुट्टियां होंगी कम, शिक्षकों को मिल सकते हैं 10 ईएल: उत्तराखंड में नई व्यवस्था
एमपी में बड़ा फैसला: बिना मैथ्स के भी कर सकेंगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई
क्या बदलेगा सियासी गणित? NDA की अहम बैठकों से तय होगा सीएम का नाम
दिल्ली CM अटैक केस: निचली अदालत के फैसले को चुनौती पर हाईकोर्ट का सख्त रुख
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन ने किए महाकाल के दर्शन
अपने ही हाथों उजड़ते सपने, मेरठ में दुकानों पर खुद चला रहे हथौड़ा
SIR का बड़ा एक्शन: 4.96 लाख फर्जी वोटर बाहर, मेरठ में 21.93 लाख मतदाता