चिकित्सा विभाग आयोजित करेगा पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां
जयपुर । विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के लिए निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
निदेशक जन स्वास्थ्य ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन के लिए इस वर्ष की थीम भूमि पुनर्स्थापन, मरूस्थलीकरण और सूखा लचीलापन विषय पर चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न राजकीय विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन तेजी से बिगड़ते पर्यावरण के कारण हैं, जिसके चलते पृथ्वी पर स्वस्थ जीवन मुश्किल हो रहा है और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर रोगों का खतरा बढ़ गया है।डॉ. माथुर ने बताया कि सभी राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में ग्रीन फ्रेन्डली एन्वायरमेंट एक्टिविटीज़ के तहत् जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों के सहयोग से वृक्षारोपण गतिविधियों के साथ ही पर्यावरण के महत्व के बारे में जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जायेंगी। फील्ड में कार्यरत स्वास्थ्यकार्मिक आमजन को वातावरणीय प्रतिकूल परिवर्तनों के कारण बढ़ती गर्मी, वायु प्रदूषण, जल की कमी, इत्यादि चुनौतियों के बारे में जागृति लाने एवं अधिक से अधिक पौधा रोपण के लिए सहयोग करेंगे।
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए