ऑस्ट्रेलिया में स्पिन का सामना करने अलग तरीका अपनाएंगे मैकस्वीनी
सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किये जाने से उत्साहित है हालांकि उनका मानना है कि श्रीलंका में स्पिन खेलना एक अलग अनुभव होगा। मैकस्वीनी के अनुसार जैसे वह ऑस्ट्रेलिया में स्पिन खेलते हैं उससे अगल तरीका श्रीलंका में खेलने के लिए अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि घरेलू धरती पर स्पिनरों का सामना करना एशियाई देश के हालातों से अलग है। हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मैकस्वीनी को तीन मैचों में अवसर मिला था पर वह असफल रहे थे। उन्हें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था। अब उन्हें टीम में जगह बनाने का एक और अवसर मिला है। उन्हें वहां स्पिनरों के खिलाफ अपने कौशल दिखाना है। श्रीलंकाई टीम के पास प्रभात जयसूर्या सहित कई अच्छे स्पिनर हैं।
इस युवा बल्लेबाज ने कहा, मैंने ऑस्ट्रेलिया में स्पिन के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी के लिए रणनीति बनायी है। घरेलू क्रिकेट में ये रणनीति अब तक मेरे लिए प्रभावी रही है पर मुझे निश्चित रूप से एक नया तरीका विकसित करना होगा। मुझे क्वींसलैंड में मिच स्वेपसन और मैट कुहनेमैन के साथ खेलन का अवसर मिला था जिससे मैंने बहुत ज़्यादा स्पिन का सामना किया है। उस अनुभव का लाभ मुझे श्रीलंका में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका में उनकी पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी काफी कारगर साबित होगी।
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत के विस्तार पर ब्रेक, रेलवे ने रोकी योजना
पीएम मोदी के इजराइल दौरे पर कांग्रेस का तीखा वार, ‘नैतिक कायरता’ का आरोप
Sikkim में भारी बर्फबारी, त्सोमगो झील के पास 2700 से ज्यादा पर्यटक रेस्क्यू
कारोबारी हत्याकांड: चीत्कारों के बीच मानवेंद्र का अंतिम संस्कार, भतीजे ने दी मुखाग्नि
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
ग्वालियर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अभ्युदय जैन हत्या मामले में मां बरी
सिंगापुर में योगी सरकार का बड़ा MoU, नोएडा एयरपोर्ट बनेगा कार्गो हब
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
T20 WC: मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां