35 हजार रुपये तक सस्ती मिल रही मारुति ईको
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की ईको कार इस महीने खास ऑफर के तहत 35,000 रुपये तक सस्ती मिल रही है। कंपनी इस पर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। यह ऑफर 30 अप्रैल 2025 तक ही मान्य है।
ईको की एक्स-शोरूम कीमतें फिलहाल 5.44 लाख से 6.70 लाख रुपये तक हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ कर दिया है कि मई से कार की कीमतों में 62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। ऐसे में यह ऑफर कार खरीदने वालों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। ईको में 1.2-लीटर के सीरीज इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल पर 80.76 पीएस की पावर और 104.5 एनएम टॉर्क देता है। सीएनजी वेरिएंट में यह घटकर 71.65 पीएस और 95 एनएम हो जाता है। टूर वेरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि यह पेट्रोल पर 20.2 किमी/l और सीएनजी पर 27.05 किमी/किग्रा तक का माइलेज देती है। पैसेंजर वेरिएंट में पेट्रोल पर 19.7 केएम/l और सीएनजी पर 26.78 किमी/किग्रा का माइलेज मिलता है।
ईको को 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस जैसे वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है, जिससे यह परिवारों और व्यवसाय दोनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनती है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 11 जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर और चाइल्ड लॉक। साथ ही इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया स्टीयरिंग व्हील भी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण