पहले टी20 मुकाबले में कई सकारात्मक चीजें हुईं : रोहित
मोहाली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले कई सकारात्मक चीजें देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्पिनरों और तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है। भारतीय टीम को इस मैच में शिवम दुबे के अर्धशतक से जीत मिली है जिससे वह तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गयी है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में तेजी से रन लेने के प्रयास में रन आऊट गए थे क्योंकि शुभमन ने उनका साथ नहीं दिया। इससे रोहित ने मैदान पर ही शुभमन से नाराजगी जतायी हालांकि बाद में रोहित ने कहा कि इस प्रकार के मामले होते रहते हैं क्योंकि सब कुछ आपके अनुसार नहीं होता। रोहित ने इस दौरान कैच छूटने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि गेंद मेरी उंगली की नोक पर लगी थी जिस कारण तेज दर्द हुआ पर धीरे धीरे यह ठीक हो गया। रोहित ने शुभमन के साथ हुए रन आऊट विवाद पर कहा कि ये चीजें होती रहती हैं। रोहित बोले, आप वहां रहना चाहते हैं और टीम के लिए रन बनाना चाहते हैं। सब कुछ आपके अनुसार नहीं होगा।मैं चाहता था कि शुभमन आगे बढ़ें। रोहित ने कहा कि आज अच्छी चीजें देखने को मिलीं। शिवम और जीतेश ने अच्छी बल्लेबाजी की। तिलक और रिंकू अच्छी फॉर्म में हैं। हम उन क्षेत्रों में अपने को चुनौती देना चाहते हैं जिनमें हम थोड़े असहज हैं। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम शीर्ष पर आएं।
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की