ममता बनर्जी ने हिंदी दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा.....
हिंदी दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दिया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई अहम काम किए हैं।
ममता ने एक्स पर लिखा, 'सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। 2011 में सत्ता में आने के बाद से, राज्य में हिंदी भाषी लोगों के उत्थान के लिए हमने कई प्रयास किए हैं। हिंदी अकादमी की स्थापना से लेकर हिंदी विश्वविद्यालय और कई हिंदी कॉलेजों की स्थापना तक ये सब हमारी उपलब्धियां हैं, जिन पर मुझे गर्व है।"
राज्यभर में मना हिंदी दिवस
इधर, हिंदी दिवस पर इस दिन राजधानी कोलकाता सहित राज्यभर में विभिन्न केंद्रीय संस्थानों और विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिवस का पालन किया गया। इस दौरान हिंदी में अधिक से अधिक काम करने पर जोर दिया गया।
भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव
गौतम गंभीर ने AI-डीपफेक मामले में उठाया बड़ा कदम
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव
‘राज्य सरकारों को 10% अतिरिक्त एलपीजी’ पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
इंदौर ईवी हादसे के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की
रवि मित्तल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सचिन तेंदुलकर ने दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं
विधानसभा में धर्मांतरण विधेयक पेश, सदन में गरमाया माहौल