मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की बढ़ सकती है मुश्किलें
माले। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाल ही में मुइज्जू के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक खुफिया रिपोर्ट लीक हो गई है। इस रिपोर्ट में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट की तरफ से तैयार मालदीव मोनेटरी अथॉरिटी और मालदीव पुलिस सर्विस से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स थे जिनसे मुइज्जू के किए भ्रष्टाचार का पता चलता है। लीक हुई इस रिपोर्ट में दिखाए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार 2018 में मुइज्जू के पर्सनल बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने में अनियमितताओं का दावा किया गया है और लेनदेन को छिपाने के लिए राजनीतिक प्रभाव के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है। साथ ही कॉर्पोरेट संस्थाओं के जरिए फंड की सचाई को छिपाने की जो कोशिश मुइज्जू की तरफ से की गई है, उसका भी इस रिपोर्ट में जिक्र है।
इस खुफिया रिपोर्ट से मुइज्जू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अब विपक्षी पार्टियां इस मामले की जांच की मांग कर रही है जिससे यह सच साबित हो सके कि मुइज्जू ने भ्रष्टाचार किया है। हालांकि मुइज्जू ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज कर दिया है, पर विपक्ष उन्हें घेरने में लगा हुआ है। अगर मुइज्जू पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो जाते हैं तो उनसे सत्ता तक छिनने की नौबत आ सकती है।
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना कम? शाहिद अफरीदी ने पीसीबी से और कठोर कार्रवाई की मांग की