बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के निरीक्षण में हुई बड़ी लापरवाही
अमेरिकी एयरलाइन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर इस समय विवादों में घिरी हुई है। एयरलाइन के कुछ कर्मचारियों ने दावा किया था कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का परीक्षण पूरा हो गया है। हालांकि, इस दावे की जांच करने के लिए ही संघीय उड्डयन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। FAA इस बात की जांच करेगा कि क्या बोइंग ने पर्याप्त बॉन्डिंग और ग्राउंडिंग की पुष्टि के लिए निरीक्षण पूरा कर लिया है या नहीं।
इसके अलावा इस बात का भी पता लगाएगी की क्या कंपनी के कर्मचारियों ने विमान के रिकॉर्ड में हेराफेरी की होगी ?' दरअसल, एफएए ने यह जांच तब शुरू की जब बोइंग ने सूचित किया कि कंपनी ने आवश्यक निरीक्षण पूरा नहीं किया है। जबकि कंपनी के कर्मचारियों ने दावा किया था कि बोइंग का परीक्षण पूरा हो चुका है।
कंपनी के कर्मचारियों ने विमान के रिकॉर्ड में की हेराफेरी?
एफएए इस बात की जांच कर रही है कि क्या बोइंग ने निरीक्षण पूरा कर लिया है और क्या कंपनी के कर्मचारियों ने विमान के रिकॉर्ड में हेराफेरी की होगी। बोइंग 787 कार्यक्रम के प्रमुख स्कॉट स्टॉकर ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि, 'हमने तुरंत मामले की समीक्षा की और पता चला कि कई लोग 'आवश्यक परीक्षण न करके, बल्कि कार्य को पूरा होने के रूप में दर्ज करके' कंपनी की नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे। यह जांच जनवरी में अलास्का एयरलाइंस की लगभग विनाशकारी उड़ान के बाद की जा रही है।
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर