मेरठ में लगी भीषण आग AC की वजह से
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कलेज की गायनी विभाग की ओटी में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अचानक आग लग गई। लाखों रुपए के उपकरण जलकर खाक हो गए। मेडिकल स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। आग लगने के वक्त ओटी में कोई मरीज न होने से बड़ा हादसा टल गया। आग की वजह एसी से चिंगारी निकलना बताया गया है। फायर ब्रिगेड करीब 20 मिनट बाद आग बुझाने पहुंची। तब तक आग पास स्थित ईएनटी ओटी तक फैल गई थी। आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया।
आग लगे तो अपनाएं ये टिप्स
चिकित्सकों के अनुसार यदि किसी दुर्घटना में आग से कोई झुलस जाए तो जले स्थान पर तुरंत ठंडा पानी डालना चाहिए। लेकिन यदि शरीर के किसी भी हिस्से को करंट लगे तो पानी का प्रयोग घातक हो सकता है। किसी इंसान को करंट लगे अथवा वह आग से झुलसे पीड़ित को चिकित्सकीय सुविधा तुरंत दी जानी चाहिए।
आग से झुलसने और करंट लगने पर क्या करें
वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डा. अनुभूषण के अनुसार मामूली बिजली से त्वचा के जलने का इलाज किसी भी अन्य मामूली जलन की तरह ही किया जाता है। उस जगह पर ठंडा गीला कपड़ा रखें। किसी भी छाले को न फोड़ें। त्वचा को धीरे से साफ करने के बाद, उस जगह पर पट्टी बांधें। यदि आग में कोई झुलस जाता है तो शरीर के जले भाग को ठंडे या गुनगुने बहते पानी से कुछ देर तक ठंडा करना चाहिए। त्वचा के जले हुए हिस्से के पास मौजूद किसी भी कपड़े या आभूषण को हटा दें। उसके उपरांत किसी विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं। डा. अनुभूषण ने बताया कि यदि किसी को करंट लग जाता है तो सबसे पहले करंट के स्त्रोत को बंद करना चाहिए। उसके उपरांत देखना चाहिए कि जिस किसी भी व्यक्ति को करंट लगा है उसके अंग सुरक्षित हैं कि नहीं। उसके दिल की धड़कन चेक करें। क्योंकि करंट शरीर से होकर निकलता है, ऐसे में शरीर के अंगों के प्रभावित होने का खतरा अधिक रहता है। करंट लगे तो पानी बिलकुल न डालें। उसके उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं।
करंट लगने से होने वाली आम बीमारी
चिकित्सक के अनुसार करंट लगने से मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। यदि मांसपेशियों की क्षति व्यापक है, तो अंग इतना सूज सकता है कि इसकी धमनियां संकुचित हो जाती हैं, जिससे अंग को रक्त की आपूर्ति बंद हो जाती है। यदि करंट आंखों के करीब जाता है, तो इससे मोतियाबिंद हो सकता है। चोट के कुछ दिनों के अंदर या वर्षों बाद मोतियाबिंद हो सकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन