कश्मीर को मुक्त कराने महाकुंभ में महायज्ञ
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में अर्धनारीश्वर महायज्ञ शुरू किया गया है। इसे किन्नर अखाड़े द्वारा किया जा रहा है। आयोजक महंत अमित शर्मा का कहना है, कि महाकुंभ में यह यज्ञ पहली बार हो रहा है। यह यज्ञ 11 फरवरी तक चलेगा। इस यज्ञ का उद्देश्य पाक अधिक्रृत कश्मीर को मुक्त कराना है।
महाकुंभ में इस महायज्ञ की शुरुआत नियमित रूप से राष्ट्रगान से होती है। शिखर पर तिरंगा लहराया जाता है। पंडाल के चारों ओर शहीद सैनिकों की फोटो लगी हुई है। इस यज्ञ के आयोजक महंत अमित शर्मा बताते हैं कि यह महायज्ञ 11 फरवरी तक नियमित रूप से चलेगा। यह महायज्ञ तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के आशीर्वाद से हो रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान से मुक्त कराकर भारत में शामिल करने के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है। 250 यज्ञशाला में आहुति दी जा रही हैं। रामभद्राचार्य जी का कहना है, कि इस महायज्ञ के माध्यम से जम्मू कश्मीर जो अभी पाकिस्तान के कब्जे में है। वह भारत के पास आ जाएगा।
गौ रक्षा के लिए महायज्ञ
महाकुंभ में ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में पहली बार 324 कुंडीय पंचदेव गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ किया जा रहा है। इस महायज्ञ को गौ रक्षा के लिए किया जा रहा है। यहां बताते चलें कि शंकराचार्य गौ रक्षा के लिए देशभर में अभियान चला रहे हैं।
राजस्थान की सुचित्रा आर्य को कांग्रेस OBC महिला विंग की राष्ट्रीय जिम्मेदारी
जंतर-मंतर से संसद तक फिर कूच, अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
प्रमुख सुन्नी धर्मगुरु मोहम्मद अनवर की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
कलम और कर्म का संगम, डिलीवरी बॉय को मिला साहित्यिक पुरस्कार
दिल्ली-एनसीआर में राहत की बारिश, कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
पेपर लीक केस: जांच की समय सीमा तय करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सिंधिया परिवार के संपत्ति विवाद में नया मोड़, 28 जुलाई तक टली सुनवाई
पिज्जा हट और आनंदम रेस्टोरेंट पर प्रशासन का शिकंजा, खाने में मिली गंभीर लापरवाही
महाकाल की शाही सवारी इस बार होगी खास, हर पड़ाव पर दिखेगी नई थीम