डार्कनेट पर चल रहे LSD कार्टेल का भंडाफोड़, सात आरोपि हुए गिरफ्तार
नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने मादक पदार्थ एलएसडी या लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड स्टांप और हशीश तेल की तस्करी में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नापाक गतिविधियों के लिए डार्कनेट का इस्तेमाल कर रहे थे। डार्कनेट का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है। कुछ समय पहले जर्मनी से आए 10 एलएसडी स्टांप वाले एक कूरियर को एनसीबी ने रोका था। मामले की जांच के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
इसी दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। 326 एलएसडी स्टांप और आठ ग्राम हशीश तेल बरामद किया गया। एलएसडी मादक पदार्थ है। कागज के छोटे वर्गों (ब्लाट) पर इसकी परत लगाई जाती है जिसे चाटा या निगला जा सकता है। इसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश