इंदौर-सांवेर रोड पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम
इंदौर से उज्जैन के लिए रोज हजारों पर्यटक जाते है, लेकिन उन्होंने इंदौर के लवकुश चौराहे पर ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। मंगलवार को सुबह चार घंटे लगे जाम में हजारों वाहन चारों तरफ फंसे रहे। हैरानी की बात यह है कि जाम को खुलवाने के लिए पुलिस जवान भी वहां मौजूद नहीं थे। ट्रैफिक जाम में एक एम्बुलैंस भी देर तक फंसी रही।सुपर काॅरिडोर रोड पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके कारण मुख्य रोड सुबह के समय बंद रहती है। ट्रैफिक को सर्विस रोड पर शिफ्ट कर दिया जाता है। उधर जंक्शन पर डबलडेकर फ्लाओवर का काम चल रहा है, लेकिन ट्रैफिक डायवर्शन के लिए कोई काम नहीं हुआ।अब रोज ट्रैफिक जाम होता है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति ज्यादा बिगड़ती है। वाहन चालकों का कहना है कि जंक्शन के आसपास काफी खाली जगह है। ब्रिज और मेट्रो का काम एक से डेढ़ साल तक चलेगा। खाली जमीन पर वैकल्पिक मार्ग बना सकते है।सोमवार को लवकुश चौराहा सुपर काॅरिडोर रोड पर चार घंटे से ज्यादा समय तक यातायात बाधित रहा। इसमे कई यात्री बसें भी फंसी हुई थी। जिसमें पर्यटक उज्जैन जाने के लिए सवार थे।कुछ वाहन चालकों ने खुद ट्रैफिक संभाला, वे यातायात खुलवाने में जुट गए। एक तरफ की लेन को खाली कराकर वाहनों को आगे बढ़ाया जा रहा था। यातायात बाधित होता देख कई लोगों ने तो देवास के रास्ते उज्जैन जाने का निर्णय लिया।
Holi 2026: आज निपटा लें जरूरी काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
Raipur में 27–28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का महिला सुरक्षा पर बड़ा दांव
शादी के बाद भी अभिनेत्रियों के साथ हो रही ये अच्छी चीज, जीनत अमान ने इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव पर जताई खुशी
बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट