नकली गहनों के आधार पर लाखों का लोन लिया, बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर 13 लाख 58 हजार रुपये का लोन हासिल कर लिया गया. इस घटना ने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
EOW ने दर्ज किया मामला
इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने कार्रवाई करते हुए एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर दो सराफा व्यापारियों सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
तीन बार लिया गया लोन
जानकारी के मुताबिक, ग्वारीघाट रोड के भीमनगर निवासी सौरभ चौधरी ने जून 2023 में बैंक से तीन कृषि टर्म लोन लिए थे. उसने पहला लोन 3 लाख 73 हजार रुपये का लेकर समय पर चुका भी दिया था. इसके बाद उसने 30 जून 2023 को 4 लाख 79 हजार 500 रुपये और फिर 8 लाख 78 हजार 500 रुपये का लोन लिया. इन लोन के बदले उसने सोने के गहने गिरवी रखे थे।
ज्वेलर्स की भूमिका आई सामने
बैंक ने गहनों की जांच के लिए घमापुर के सिद्धेश्वरी ज्वेलर्स के संचालक आशुतोष सराफ और सराफा बाजार स्थित सौम्या ज्वेलर्स के संचालक अनिल सोनी से परीक्षण कराया था. दोनों ने अपनी रिपोर्ट में गहनों को असली बताया. बाद में जांच में सामने आया कि इस पूरे फर्जीवाड़े में अचिन उरमलिया नाम का व्यक्ति भी शामिल था, जिसने ज्वेलर्स के साथ मिलकर साजिश रची।
जांच में हुआ बड़ा खुलासा
इस धोखाधड़ी का खुलासा फरवरी 2025 में हुआ, जब भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय से आए निरीक्षण दल के वरिष्ठ प्रबंधक धीरज कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान गहनों की गुणवत्ता पर संदेह जताया. इसके बाद अधिकृत ज्वेलर से दोबारा जांच कराई गई, जिसमें सभी गहने नकली निकले. बैंक की शिकायत पर EOW ने जांच पूरी कर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह
शहर में दो दिन तक मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक