जन-धन खाते में जमा कराया ऑनलाइन गेमिंग का लाखों रुपया
भोपाल । ऑनलाइन गेमिंग का लाखों रुपया बैंक के जनधन खाते में जमा करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रदेश के इंदौर शहर स्थित मल्हारगंज पुलिस ने बिचौलियों की भूमिका अदा करने वाले निजी बैंककर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। खुलासे के बाद आयकर विभाग और बैंक भी जांच में जुटा है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक मूसाखेड़ी निवासी हरिकृष्ण निरंकारी, सिद्धार्थ गौड़ निवासी चौधरी पार्क मूसाखेड़ी, ऋतिक जोड़ और राजेश यादव दोनों निवासी विराट नगर द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी।जांच और कथन के बाद पुलिस ने रविवार रात आरोपित वरुण उर्फ यश विश्वकर्मा निवासी हार्दिक रिजेंसी साजन नगर, मोहम्मद जुबैर और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता ऑटो रिक्शा चलाने और गैस सिलिंडर डिलीवरी का काम करते हैं। आरोपितों के साथ क्रिकेट खेलने जाते थे। आरोपितों ने युवकों से कहा कि शासन की जनधन योजना में रुपये मिलते हैं। युवकों को योजना के तहत खाते खोलने का झांसा देकर फोटो, आईडी ले लिए और करंट खाते खुलवा दिए। साजिश के तहत फोन नंबर भी ठग के रजिस्टर्ड करवाए और पासबुक व एटीएम रख लिया। इन खातों में अलग-अलग राज्यों से लाखों रुपये जमा करवाए और तुरंत निकाल लिए गए। कुछ दिनों पूर्व एक आवेदक को एयू स्माल बैंक ने अनधिकृत ट्रांजेक्शन के बारे में बताया। आयकर विभाग ने भी बैंक को नोटिस भेजना शुरू कर दिया। युवक बैंक पहुंचे तो पता चला उनके साथ ठगी हुई है। टीआई शिव रघुवंशी के मुताबिक संगठित गिरोह द्वारा धोखाधड़ी की गई है। ट्रांजेक्शन की जांच करने पर देश के अलग-अलग शहरों से रुपये जमा होने की पुष्टि हुई है।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो