कुंबले ने किया अश्विन की जमकर तारीफ
चेन्नई । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन के 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने पर भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। कुंबले ने कहा कि पिछले एक दशक में इस गेंदबाज के सामने कई चुनौतियां आई पर वह लगातार सीखने के जुनून और इच्छाशक्ति के कारण इस गेंदबाज ने सफल पाया हैं। भारत की तरफ से सबसे तेज 500 विकेट पूरे करने के बाद वर्तमान में अश्विन के नाम टेस्ट में 516 विकेट है। अश्विन इस वक्त भारत के लिए कुंबले (619) के बाद दूसरे सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। भारत के पूर्व लेग स्पिनर कुंबले ने कहा कि वे इससे बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हैं।
तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा अश्विन को 100 टेस्ट और 500 विकेट पूरे करने पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया था, कुंबले ने इस समारोह में कहा, ‘‘अश्विन के सामने कई चुनौतियां आई हैं, पर उन्होंने किसी भी चुनौती को अपनी प्रगति में रोड़ा बनने का मौका नहीं दिया। वह एक दशक से अधिक समय से देश के लिए एक असाधारण मैच विजेता रहा है, और उसने जो निरंतरता दिखाई है, वह शानदार है. इस तरह की सफलता के लिए अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण समर्पण की आवश्यकता है।’’कुंबले ने आगे कहा कि अश्विन भारतीय प्रशंसकों द्वारा उनसे की गई भारी उम्मीदों से निपटने में सक्षम हैं। कुंबले ने खेल के बारे में विशेषकर प्रतिद्वंद्वी के खेल के बारे में अश्विन की परख की प्रशंसा की। कुंबले ने आगे कहा कि ‘जब मैं भारतीय टीम का कोच था तब हमने एक साल तक एक साथ काम किया था। अश्विन पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरते है। जिन खिलाड़ियों के खिलाफ उनका मुकाबला था उनके बारे में वह पूरी जानकारी रखते थे।’’
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला