सिपाही पर चाकू से हमला
पीलीभीत । यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नावकूड़ निवासी शेर सिंह ने सोमवार रात को डायल 112 पर फोन कर अपने भाई पर मारपीट की सूचना दी। जिसके बाद पीआरबी 5920 को मौके पर भेजी गयी। पीआरबी में तैनात पुलिसकर्मियों ने झगड़ा कर रहे दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान छोटे भाई ने पीआरबी में तैनात एक कांस्टेबल के पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। यह देख उसके साथ आए अन्य पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। सिपाही को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक दहिया, सीओ सिटी दीपक, सीएमओ डा आलोक, सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश, सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पांडेय, डायल 112 प्रभारी शुक्ला मेडिकल कालेज पहुंचे। सिपाही की हालत को देखते हुए शहर के निजी सर्जन को भी मेडिकल कॉलेज बुलाया गया। डाक्टरों की टीम सिपाही के इलाज में जुट गई। बाद में गंभीर हालत देख सिपाही को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस टीम ने एंबुलेंस से लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल में सिपाही को भर्ती कराया है। घायल सिपाही शहर की आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है। उसके स्वजन को भी सूचना दे दी है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश ने बताया कि घायल का उपचार करवाया जा रहा है। आरोपी युवक मानसिक मंद बताया जा रहा है। उसका उपचार भी चल रहा है। 15 दिन पूर्व भी उसने अपने भाई के साथ विवाद किया था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस चौकी से फोर्स मौके पर गयी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित